
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान में शुक्रवार को इंजीनियरर्स डे मनाया गया। इस मौके पर इंजीनियरिंग संस्थान के विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक मॉडल के जरिये जहां अपनी वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित किया, वहीं रंगोली के माध्यम से सामाजिक संदेश दिये। कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने वैज्ञानिक मॉडलों एवं रंगोली के संदेशों की जानकारी लेते हुये कहा कि छात्र जीवन में आपके द्वारा जो यह मॉडल बनाये गये हैं, वह आगे चलकर बड़े निर्माण का मार्ग प्रशस्त्र करेंगे। इस दौान आई.ई.टी. लखनऊ के प्रो. वीके सिंह के व्याख्यान का आयोजन हुआ जहां उन्होंने माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक व उससे जुड़े मुद्दों पर विस्तारपूर्वक अपनी बात रखी। संकायाध्यक्ष प्रो. बीबी तिवारी ने मुख्य अतिथि का परिचय कराते हुये इंजीनियर्स डे पर प्रकाश डाला। इंजीनियर्स डे पर आयोजित रंगोली, पोस्टर एवं वैज्ञानिक मॉडलों की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वैज्ञानिक मॉडल में कुल 24 टीमों ने अपने सृजन क्षमता प्रदर्शित की। मॉडल के विषयों में 3डी होलोग्राम, रेडियो रिसीवर, जारोस्कोप, वर्षा सूचना मॉडल, पानी का स्तर, गृह सुरक्षा, साइकिल द्वारा मोबाइल चार्जिंग मॉडल आकर्षण के केन्द्र रहे। रंगोली प्रतियोगिता में 19 टीमों ने भाग लिया जिन्होंने पर्यावरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लोकतंत्र की उपयोगिता, जल संरक्षण आदि विषयों पर रंगोली बनाया। पोस्टर प्रतियोगिता में कुल 19 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समन्वयक रजनीश भाष्कर रहे। इस अवसर पर डा. एके श्रीवास्तव, डा. रवि प्रकाश, डा. सौरभ पाल, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. संजीव गंगवार, डा. अमरेन्द्र सिंह, डा. सुरजीत, डा. राजकुमार, डा. संतोष, प्रवीन सिंह, ज्ञानेन्द्र पाल, शैलेष प्रजापति, रितेश, नीतांत, तुषार, अजय मौर्य, सत्यम उपाध्याय, दीप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।