aajtaktimes

62वीं सीनियर जिला कुश्ती चैम्पियनशिप 10 से


जौनपुर। 62वीं सीनियर जिला कुश्ती चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 10 अक्टूबर दिन सोमवार को होगा जिसका समापन 11 अक्टूबर दिन मंगलवार को सायं 7 बजे होगा। जिला कुश्ती संघ के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में जिला बाल केशरी, जिला अभिमन्यु, जिला कुमार, जिला भीम, जिला केशरी का आयोजन होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये व्यवस्थापक लाल बहादुर यादव ‘नैपाली’ ने बताया कि यह आयोजन माता अंचला देवी घाट बल्लोच टोला (गोमती तट) में 10 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से होगा। श्री यादव ने कुश्ती प्रेमियों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।



Related

UP 1960115254366652316

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item