aajtaktimes

जन्म लिया इंसान का, पता नहीं भगवान काः बद्री विशाल

जौनपुर। दुनियावी सिलसिलांे में उलझकर इन्सान मानव जीवन को गवां देता है जबकि उसे परम लक्ष्य प्रभु की प्राप्ति की ओर अग्रसर होना चाहिये। हालांकि दुनियावी उपलब्धियां हासिल कर चुका है परन्तु जिस मूल लक्ष्य को प्राप्त करना है, उसके प्रति जागरूक नहीं है, इसलिये कहा गया ‘जन्म लिया इंसान का, पता नहीं भगवान का।’ उक्त उद्गार मुफ्तीगंज के हनुआडीह में स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के प्रांगण में देवरिया के जोनल इंचार्ज बद्री विशाल ने उपस्थित विशाल संत समूह को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किया। इस अवसर पर राम बचन यादव, डा. हरेराम सिंह, श्रीराम, प्रेम शर्मा, संतोष कुमार, सुनीता शर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन उमेश चन्द विश्वकर्मा ने किया।


Related

UP 6381296104663199938

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item