aajtaktimes

नव शक्ति संस्था ईशापुर ने किया जागरण व झांकी कार्यक्रम


मोहम्मद सोहराब
जौनपुर। नव शक्ति संस्था संकट मोचन मन्दिर ईशापुर द्वारा बीती रात मां भवगती का भव्य जागरण आयोजित हुआ जहां पवन नृत्य कला मन्दिर द्वारा आकर्षक भक्ति झांकी भी प्रस्तुत की गयी। इस मौके पर गायक राजेन्द्र राज, पवन यादव व कामिनी ने बोलते चलो, चुनरिया ओढ़ के, बम-बम बोल रहा काशी, अरे द्वार पालो सहित अन्य गीत प्रस्तुत करते माहौल को भक्तिमय बनाया, वहीं पवन साहू ने शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण, महिषासुर मर्दिनी सहित अन्य झांकियों की प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा सपा नेता मो. जावेद सिद्दीकी रहे जहां अन्य अतिथियों में डा. देव प्रकाश सिंह, अश्वनी श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल गुप्ता ने किया। अन्त में पूर्व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महामंत्री बृजेश गुप्ता, अंकुर साहू, पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद साहू, जितेन्द्र साहू, दिलीप गुप्ता, सुधीर यादव, महेन्द्र गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, राजन शर्मा, विजय गुप्ता, प्रतीक शेखर, साजन शर्मा, नीरज गुप्ता, धीरज गुप्ता, मंगेश गुप्त आदि का सहयोग सराहनीय रहा। अन्त में संस्थाध्यक्ष दिनेश यादव ने समत आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



Related

UP 5725605039306840053

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item