मायावती को अपशब्द कहने वाले दयाशंकर की पत्नी बनीं UP-BJP महिला मोर्चा की अध्यक्ष
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/up-bjp.html
मायावती के खिलाफ चुनाव लडऩे का किया ऐलान
सुर्खियों में आने के बाद स्वाति सिंह लगातार मायावती और उनकी पार्टी के नेताओं पर हमला बोलती रहीं। इतना ही नहीं स्वाति सिंह ने मायावती को उनके खिलाफ चुनाव लडऩे की चुनौती दी थी और कहा था कि मायावती यूपी में किसी भी सामान्य सीट से चुनाव लड़ें, वो खुद उनके खिलाफ चुनाव लड़ेगी।
चुनाव लडऩे ज्या दा महत्वपूर्ण मां-बेटी का सम्मान
मायावती के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए स्वाति सिंह ने कहा था कि चुनाव लडऩे से ज्यादा महत्वपूर्ण मुद्दा मां और बेटी के सम्मान की लड़ाई है। चुनाव अगले साल होंगे, इसलिए हर कोई यही सवाल पूछ रहा है कि चुनाव की बात से मेरी लड़ाई कमजोर होगी। इसलिए इस बारे में कोई बात नहीं करें। उन्होंने कहा कि वह एक बार मायावती से सबके सामने बैठकर कुछ सवाल करना चाहती हैं। वह स्वयं को बहन जी और देवी बोलती हैं। मैं उसी देवी से पूछना चाहती हूं कि आखिर जिस देश में बच्चियों को देवी मानकर पूजा जाता है। उसका अपमान करने का अधिकार उन्हें किसने दिया।
केशव मौर्य ने किया घोषणा
स्वाति सिंह के बीजेपी महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने दी। स्वाति सिंह के साथ ही केशव मौर्य ने हैदर अब्बास चांद को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। सांसद कौशल किशोर अनुसूचित जाति मोर्चे के और छोटेलाल खरवार अनुसूचित जनजाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए हैं। माना जा रहा है कि स्वाति सिंह को मायावती के खिलाफ मोर्चा खोलकर लोकतांत्रिक ढंग से लड़ी गयी लड़ाई का यह इनाम मिला है।
टिप्पणी के बाद दयाशंकर को बीजेपी ने पार्टी से निकाला

