aajtaktimes

पंपोर हमला: मुठभेड़ स्थल पर लगी आग, हमले में आपरेशन के लिये सेना ने 9 पैराकमांडो की कंपनी को बुलाया

श्रीनगर के पास पंपोर में एक सरकारी इमारत पर में बड़ा आतंकी हमला हुआ है । श्रीनगर से 11 किमी दूर पंपोर में आतंकवादियों ने सेमपोरा स्थित जम्मू कश्मीर एन्टरप्रेन्योरशिप डवलपमेंट इन्स्टीट्यूट (जेकेईडीआई) के मुख्यालय परिसर की एक इमारत पर आतंकियों ने हमला किया है। सुबह से जारी मुठभेड़ अब तक चल रही है । जानकारी के मुताबिक सेना ने अब ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए 9 पैराकमांडो की कंपनी को बुलाया है ।

जानकारी के मुताबिक जिस इमारत पर हमला हुआ है उसमें 2 से 3 आतंकी छिपे हैं । इन आतंकियों से सेना के जवानों की मुठभेड़ लगातार जारी है। सुबह शुरू हुई मुठभेड़ के बाद से पंपोर के पास जम्मू-श्रीनगर हाइवे को सील करते हुए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है । सेना के एक अधिकारी के मुताबिक आतंकी इमारत में लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह 6 बजे जेकेईडीआई के परिसर में स्थित इमारत में धमाके के बाद आग लग गई थी। इसके तुरंत बाद इमारत के अंदर से फायरिंग की आवाजें आने लगीं। इस जानकारी के बाद मौके पर पहुंची सेना और स्पेशल आपरेशन ग्रुप की टीम ने इमारत को खाली कराकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।  हमले में जवान के घायल होने की खबर है।
सर्च ऑपरेशन के दौरान ही सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जो कि अब तक जारी है। आतंकियों ने जिस इमारत पर हमला किया है, उस पर फरवरी महीने में भी एक बार आतंकियों से मुठभेड़ हो चुकी है जो करीब 48 घंटे तक चली थी।


Related

news 8629513925547733662

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item