aajtaktimes

बीजेपी नेता अल्लन सैय्यद पर जानलेवा हमला , शूटरों को ग्रामीणों ने दबोचा


आजमगढ़ । गंभीरपुर थाना क्षेत्र के जहनियापुर गांव  निवासी वरिष्ठ बीजेपी नेता अल्लन सैय्यद की हत्या करने आये दो शूटरों को ग्रामीणों ने बुधवार की दोपहर घेराबंदी कर दबोच लिया । ग्रामीणों ने बदमाशों को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया । अब पुलिस शूटरों से अन्य घटनाओं के खुलासे के लिए भी पूछ ताछ कर रही है । जहनियापुर गांव निवासी बीजेपी नेता वज़ीर हसन अल्लन के बड़े भाई सगीर हसन गांव के प्रधान है । बुधवार को 10 मोहर्रम के अवसर पर जुलुस में शामिल होने के लिए भारी संख्या में अल्लन के दरवाज़े पर ग्रामीणों का ताज़िये का दर्शन करने के लिए हुजूम उमड़ा था । इसी दौरान अल्लन सैय्यद को अपने घर के बाहर संदिग्ध हालत में 2 युवक दिखे , शक होने पर अल्लन ने उन दोनों को अपने पास बुलाया तो वे भागने लगे । लोगो ने उनका पीछा किया तो बदमाशो ने अल्लन पर फायर झोंक दिया । लेकिन ग्रामीणों ने शूटरों को दबोच लिया । दोनों के पास से भारी संख्या ने असलहे मिले । मौके पर पहुची गंभीरपुर थाने की पुलिस ने बदमाशो को थाने ले आयी । पूछ ताछ के दौरान शूटरों ने बताया कि वो आजमगढ़ के कुख्यात बदमाश के शार्प शूटर है । उन्ही के कहने पर अल्लन की हत्या करने आये थे । दोनों के पास से असलहे बरामद हुए । गंभीरपुर पुलिस ने बताया कि दोनों शूटरों से कड़ी पूछ ताछ चल रही । और मुकदमा दर्ज कर लिया गया ।
विदित हो की बीजेपी नेता अल्लन सैय्यद का पूर्वांचल के ताकतवर नेताओ में शुमार होता है । कम समय में अल्लन ने हर समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और इनका पूर्वांचल की सियासत में खासा वर्चस्व भी है अल्लन जौनपुर सदर विधान सभा से बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ने के लिए भी मज़बूत दावेदार माने जा रहे है । अल्लन ने बताया कि मेरी बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी घबरा गए है ।

Related

UP 3948064434344973392

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item