aajtaktimes

सामंजस्य से कार्य करेगी चुनाव प्रचार समिति व जिला कांग्रेस कमेटीः शीतला पाण्डेय

जौनपुर। कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक शुक्रवार को भण्डारी रेलवे स्टेशन के पास स्थित पावर हाउस मार्ग पर हुई जहां पूर्व प्रमुख देवेन्द्र सिंह ने समिति एवं संगठन के समन्वय पर बल दिया। साथ ही समिति के सदस्य हरिशंकर तिवारी ने फ्रंटल संगठनों को कार्यशील करने की बात कही। इसी क्रम में मण्डलीय समिति के सदस्य पंकज सोनकर ने कहा कि जनपदीय एवं मण्डलीय समिति के लिये सामंजस्य व पार्टी के निर्देशित कार्यक्रम को क्रियान्वयन के लिये मैं पूरा समय दूंगा। साथ ही जिला कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के प्रभारी शीतला प्रसाद पाण्डेय ने बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि वाराणसी के विधायक अजय राय के नेतृत्व वाली हमारी यह समिति जिला कांग्रेस कमेटी के सामंजस्य के साथ है। श्री राय के दिशा निर्देशन और पार्टी से निर्देशित कार्यक्रमों को सम्पादित किया जायेगा। अन्त में मंगला मिश्रा ने राहुल यात्रा के लिये सभी को जुड़कर सफल बनाने की बात कही। बैठक का संचालन करते हुये समिति के सदस्य फैसल हसन तबरेज ने कहा कि सभी कार्यकर्ता लग जायं। आने वाला समय कांग्रेस का ही है। इस अवसर पर राजकुमार गुप्ता, ज्ञानेश सिंह, लालजी यादव, कर्मवीर भारती, आजम जैदी, राजकुमार मौर्य, प्रवीण सिंह, विकास तिवारी सहित समिति व कमेटी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Related

UP 4940088868082707770

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item