aajtaktimes

प्रधान की मेहरबानी से अपात्रों को मिला लोहिया आवास

जौनपुर। ‘सइयां भये कोतवाल तो अब डर काहे का’ वाली कहावत केराकत क्षेत्र के मल्लूपुर गांव में चरितार्थ हो रही है, क्योंकि वहां के लोगों के आरोपों को मानें तो प्रधान मनमाने ढंग से ऐसे लोगों को लोहिया आवास दिलवा रहा है जो अपात्र हैं जबकि जो वास्तव में पात्र हैं, वह लोहिया आवास के लिये दर-दर भटक रहे हैं। जिलाधिकारी से मिलकर लिखित रूप से शिकायत करते हुये राधेश्याम यादव निवासी मल्लूपुर ने बताया कि ग्राम प्रधान मनमाने ढंग से लोहिया आवास लोगों को दिलवा रहे हैं। गांव के ही 3 ऐसे व्यक्तियों को लोहिया आवास मिला है जिनके पास पक्का मकान है एवं कई बीघे खेत हैं। इतना ही नहीं, यह परिवार सम्पन्न है जो परदेश में रहकर व्यवसाय करता है। शिकायतकर्ता के अनुसार जो वास्तव में पात्र हैं, वह आवास के लिये दर-दर भटक रहे हैं।

Related

UP 817673356519409303

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item