जायसवाल समाज सेवा समिति की बैठक में चुनावी मुद्दे पर चर्चा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_851.html
जौनपुर। जायसवाल समाज सेवा समिति की बैठक जिलाध्यक्ष इं. विजय जायसवाल की अध्यक्षता में जायसवाल धर्मशाला में सम्पन्न हुई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष सूर्य प्रकाश जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में आगामी विस चुनाव में जायसवाल समाज के लोग विभिन्न पार्टियों से टिकट मांग रहे हैं। जो भी पार्टी जायसवाल समाज के लोगों को टिकट देगी, स्वजातीय बंधु उसी पार्टी का समर्थन करेंगे। जिलाध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि जनपद में स्वजातीय बंधुओं पर हमले हो रहे हैं। बीते दो माह में अपहरण, छिनैती व हत्या प्रयास की घटनाएं हो चुकी हैं। इसी क्रम में व्यापारी नेता श्रवण जायसवाल ने कहा कि उक्त घटनाओं को व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री से मिलकर खुलासा कराने का प्रयास करूंगा। अन्त में पिछली कार्यवाही की पुष्टि करते हुये अगले माह सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती पर शोभायात्रा निकालने पर चर्चा की गयी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुरेन्द्र जायसवाल ने किया। इस अवसर पर आशुतोष जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, रमेश जायसवाल, राधेरमण जायसवाल, अजयनाथ जायसवाल, सुनील गुप्ता, संतोष जायसवाल, पीसी जायसवाल एडवोकेट, अनूप जायसवाल, जय प्रकाश जायसवाल, विजय जायसवाल, धु्रव जायसवाल, केके जायसवाल, अनिल जायसवाल, राजेश जायसवाल, ओम प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे।

