सफाई करते करेंट लगने से मजदूर की गयी जान
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_431.html
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत के नरहन में स्थित मोती कोल्ड स्टोरेज में आज सुबह सफाई करते समय 11 हजार वोल्टेज विद्युत तार से स्पर्श होने पर मजदूर की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार केराकत कोतवाली क्षेत्र के चौरा गांव निवासी मुकेश कुमार 20 वर्ष पुत्र फिरतू राम शुक्रवार को उक्त कोल्ड स्टोरेज में सफाई कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 11 हजार वोल्टेज के विद्युत तार के स्पर्श होने पर वह गम्भीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी होने पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। मालूम हो कि मृतक अपने भाई-बहनों में तीसरे नम्बर पर था जो परिवार के भरण-पोषण हेतु मजदूरी का कार्य करता था।

