aajtaktimes

चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का जनपद आगमन पर हुआ भव्य स्वागत


जौनपुर। द्वितीय राज्यस्तरीय यूथ कराते चैम्पियनशिप में जौनपुर का परचम लहराने वाले जनपद के खिलाड़ियों की वापसी पर जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने कहा कि यही खिलाड़ी आगे चलकर देश का नाम रोशन करेंगे। मालूम हो कि अमृतसर के अल्फा वन स्टेडियम में दो दिवसीय चैम्पियनशिप में जौनपुर के दर्जनों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वहां दिव्येश त्रिपाठी, जावेद अली, अर्जुन सोनकर, नशीबा खातून, अंकिता चौहान ने जहां स्वर्ण पदक जीता, वहीं राज बहादुर चौरसिया, विशाल चौरसिया, रविशंकर यादव, सोनू यादव, शिवा यादव ने रजत और ऋषभ त्रिपाठी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। साथ ही सौरभ कुमार को ब्लैक बेल्ट मिला। अमेरिकन जापान कराते एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष दयाशंकर त्रिपाठी फोर्थ डान ब्लैक बेल्ट के नेतृत्व में चैम्पियनशिप में जौनपुर का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का आज जनपद आगमन हुआ जिस पर उपस्थित लोगों ने सभी का भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मो. आजम खां, सुनील राजभर, नेहाल हैदर, पूनम मौर्या, संतोष सोनकर, आरती सिंह सहित अन्य लोग प्रमुख रहे। इस दौरान कोच सेंसाई दयाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि इन खिलाड़ियों का चयन राजधानी दिल्ली में आगामी नवम्बर माह में होने वाले यूथ एशियन गेम में हुआ है।


Related

UP 7360788942738251875

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item