UP: अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी पूनम चौहान की डेंगू से मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/up.html

कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी पूनम
जानकारी के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी पूनम चौहान के परिवार में माता-पिता के अलावा 2 छोटे भाई एवं 2 छोटी बहनें हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी खेल से जुड़े हुए हैं। पूम चौहान की छोटी बहन पूजा चौहान भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं। रघुवंशी ने बताया चौहान पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। कल तेज बुखार आने के बाद उन्हें वाराणसी के खजुरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां जांच के बाद डेंगू की बीमारी का पता चला।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बताया जा रहा है कि डेंगू की बीमारी का पता चलने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पूनम की अकाल मृत्यु से वाराणसी का खेल जगत शोक में डूबा और उनके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूनम चौहान अविवाहित थीं और अपने माता-पिता के साथ वाराणसी के शिवपुर चुंगी इलाके में रहती थीं।
