बीजेपी में जाएंगी रीता बहुगुणा जोशी !
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_875.html
लखनऊ । कांग्रेस की यूपी की सबे बड़ी नेताओं में से एक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के बीजेपी में जाने की अटकलें हैं। इन अटकलों के पीछे यह दलील दी जा रही है कि रीता इन दिनों कंग्रेस में उपेक्षित हैं। यूपी का प्रभारी बनने के बाद गुलाम नबी आजाद ने जब यूपी चुनाव के लिये ब्राह्मण चेहरा चुना तो उसे दिल्ली से आयात कर लिया। टीम बनाई तो उसकी कमान धुर विरोधी प्रमोद तिवारी को दे दी। राजेश मिश्रा को भी ओहदा दे दिया जो उनके मुखालिफ कहे जाते हैं। इसके अलावा वह उत्तराखण्ड में अपने भाई को नहीं समझा पाईं। इसके बाद से उनकी खामोशी से यह अटकलें पैदा हुईं। भाई विजय बहुगुणा के बीजेपी में जाने से इसे और बल मिला।

