aajtaktimes

फ्लोर मिल में भीषण आग: पांच मंजिला मिल पूरी तरह जलकर खाक


सब्जी मंडी इलाके के रोशनआरा रोड स्थित दिल्ली फ्लोर मिल में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की खबर मिलते ही दमकल की 30 गाडिय़ों को मौके पर रवाना किया गया। मंगलवार सुबह ही आग को काबू किया जा सका। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
वहीं, एक अन्य मामले में नॉर्थ ब्लॉक, गृह मंत्रालय के बेसमेंट में रखे पुराने फर्नीचर में आग लग गई। दमकल की चार गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
शुरूआती जांच के बाद शॉर्ट सर्किट को आग का कारण मना जा रहा है। दोनों ही मामलों में पुलिस आग के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
रोशनआरा रोड मामले में सोमवार देर रात 2.42 बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना मिली कि दिल्ली फ्लोर मिल की पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगी है। सूचना के बाद पुलिस के अलावा दमकल की 30 गाडिय़ों को मौके पर भेजा गया। आग मिल की पांचवीं मंजिल पर लगी थी।

इसके बाद धीरे-धीरे आग ने इमारत की निचली मंजिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सभी मंजिलों पर लकड़ी का अधिक काम होने के कारण आग तेजी से फैली। आग बुझाने के दौरान ही इमारत का एक बड़ा हिस्सा गिर गया।
करीब 5.20 बजे आग पर काबू पाया गया। सुबह तक कूलिंग का काम जारी था। पुलिस आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं दूसरे मामले में मंगलवार दोपहर 2.55 बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना मिली कि नॉर्थ-ब्लॉक, गृह मंत्रालय के दफ्तर के नीचे बने बेसमेंट में आग लग गई है।
सूचना के बाद तुरंत दमकल की चार गाडिय़ों को मौके पर भेजा गया। करीब 3.50 बजे आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने या कोई बड़ा नुकसान होने की खबर नही है। पुलिस आग के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Related

UP 2992917956555451712

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item