aajtaktimes

आर्थराइटिस दिवस पर निःशुल्क शिविर आयोजित


जौनपुर। रोटरी क्लब व इपका लैबोरेट्रीज लिमिटेड के संयुक्त बैनर तले विश्व आर्थराइटिस दिवस पर वाजिदपुर तिराहे पर स्थित एक अस्पताल में निःशुल्क जांच शिविर का आयोजिन हुआ। शिविर में डा. संजय सिंह ने हड्डी व गठिया रोगों से सम्बन्धित मरीजों की जांच करते हुये क्लब के सदस्यों एवं वहां आये मरीजों को गठिया एवं हड्डी सम्बन्धित रोगों के बारे में तकनीकी जानकारी दिया। साथ ही लोगों को इसके लिये जागरूक होने के लिये कहा। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष आशीष चौरसिया, अजय सिंह, डा. क्षितिज शर्मा, सचिव रविकान्त जायसवाल, डा. सुधांशु टण्डन, अखिलेश श्रीवास्तव, श्याम वर्मा, अमित पाण्डेय, विशाल गुप्ता, प्रदीप सेठ, अजय गुप्ता, धर्मेन्द्र सेठ, कपिल गुप्ता आदि उपस्थित रहे। अन्त में राजेन्द्र स्वर्णकार ने सभी लोगों के प्रति आभार जताया।

Related

UP 4401267829612314764

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item