aajtaktimes

गुरूनानक जी के प्रकाशोत्सव को लेकर शुरू हुई प्रभातफेरी


जौनपुर। श्री गुरूनानक देव जी का प्रकाषोत्सव कार्तिक पूर्णिमा के दिन 14 नवम्बर को मनाया जायेगा। पर्व के बाबत शुक्रवार से प्रातः 5 बजे से प्रभातफेरी का शुभारम्भ हो गया। ओलन्दगंज स्थित सुन्दर गुरूद्वारा से निकली प्रभातफेरी में शामिल महिलाएं, युवतियां अखण्ड कीर्तन करते हुये सत्य श्री अकाल बोल रहे थे। प्रभातफेरी शाही पुल, चहारसू चौराहा, मानिक चौक होते हुये रासमण्डल स्थित गुरू तेग बहादुर सिंह साहिब तपस्थली गुरूद्वारा पहुंचकर अखण्ड पाठ के साथ समाप्त हुई। यहां उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस सम्बन्ध में मीडिया प्रभारी सरदार गुरूवीर सिंह एडवोकेट ने बताया कि प्रभातफेरी आज से शुरू होकर 14 नवम्बर तक लगातार चलेगी। प्रभातफेरी में सरदार त्रिलोचन सिंह, जितेन्द्र खत्री, सरदार गुरूचरन सिंह, सरदार कुलवंत सिंह, सरदार मनमोहन सिंह, सरदार अमरजीत सिंह, सरदार सत्यपाल सिंह, सरदार सतनाम सिंह एडवोकेट सहित तमाम लोग शामिल रहे।

Related

UP 2649571796617989268

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item