aajtaktimes

कायस्थ महासभा ने उपाध्यक्ष की पत्नी के निधन पर जताया शोक


जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जनपद शाखा की बैठक जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उनके मियांपुर स्थित आवास पर हुई। इस मौके पर महासभा के उपाध्यक्ष अधिशासी अधिकारी विरेन्द्र श्रीवास्तव की पत्नी ज्योत्सना श्रीवास्तव (42 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मौत पर महासभा द्वारा शोक जतायी गयी। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक के आत्मा की शांति के लिये भगवान से प्रार्थना किया। शोकसभा में रवि श्रीवास्तव, श्याम रतन श्रीवास्तव, अजय आनन्द, सरोज श्रीवास्तव, अमित निगम, दयाशंकर निगम, सुधीर अस्थाना, जय आनन्द, सरोज श्रीवास्तव, सुधीर आस्थाना, आनन्द मोहन श्रीवास्तव सहित कायस्थ महासभा से जुड़े तमाम कायस्थ बन्धु उपस्थित रहे। शोकसभा का संचालन युवा जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना ने किया।


Related

UP 8150269265864840680

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item