aajtaktimes

समाधान दिवस का दो माह रोस्टर हुआ जारी


जौनपुर। जिला मजिस्टेªट भानु चन्द्र गोस्वामी ने जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु आयोजित समाधान दिवस पर राजस्व विभाग के अधिकारियों के दो माह का रोस्टर जारी किया है। जारी रोस्टर के अनुसार नवम्बर माह में प्रथम शनिवार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा केराकत, चंदवक तृतीय शनिवार को जलालपुर थाना में समाधान दिवस किया जायेगा। इसी प्रकार अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व द्वारा प्रथम शनिवार को सरायखाजा, बक्शा, तृतीय शनिवार को महराजगंज, सुजानगंज, नगर मजिस्टेªट द्वारा प्रथम शनिवार को जफराबाद, तृतीय शनिवार को लाइन बाजार में, उपजिलाधिकारी शाहगंज द्वारा प्रथम शनिवार को खेतासराय, तृतीय शनिवार को सरपतहां, उपजिलाधिकारी केराकत द्वारा प्रथम शनिवार को जलालपुर, तृतीय शनिवार को गौराबादशाहपुर, उपजिलाधिकारी सदर द्वारा प्रथम शनिवार को सिकरारा, तृतीय शनिवार को बक्शा, उपजिलाधिकारी बदलापुर द्वारा प्रथम शनिवार को महराजगंज, तृतीय शनिवार को सिंगरामऊ, उपजिलाधिकारी मछलीशहर द्वारा प्रथम शनिवार को मुंगराबादशाहपुर, तृतीय शनिवार को मछलीशहर, उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं द्वारा प्रथम शनिवार को सुरेरी, तृतीय शनिवार को रामपुर, दिसम्बर माह में प्रथम शनिवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा गौराबादशाहपुर, केराकत, तृतीय शनिवार को खुटहन, सरपतहां, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व द्वारा प्रथम शनिवार को बरसठी, मीरगंज, तृतीय शनिवार को बदलापुर, सिंगरामऊ, नगर मजिस्टेªट द्वारा प्रथम शनिवार को कोतवाली, तृतीय शनिवार को जफराबाद, उपजिलाधिकारी शाहगंज द्वारा प्रथम शनिवार को खुटहन, तृतीय शनिवार को खेतासराय, उपजिलाधिकारी केराकत द्वारा प्रथम शनिवार को चंदवक, तृतीय शनिवार को गौराबादशाहपुर, उपजिलाधिकारी सदर द्वारा प्रथम शनिवार को सिकरारा, तृतीय शनिवार को सरायख्वाजा, उपजिलाधिकारी बदलापुर द्वारा प्रथम शनिवार को सुजानगंज, तृतीय शनिवार को महराजगंज, उपजिलाधिकारी मछलीशहर द्वारा प्रथम शनिवार को मुंगराबादशाहपुर, तृतीय शनिवार को मछलीशहर, उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं द्वारा प्रथम शनिवार को मड़ियाहूं, तृतीय शनिवार को बरसठी थाना में समाधान दिवस किया जायेगा।


Related

UP 3385892047045279737

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item